अमरोहा, मार्च 17 -- न्यायिक अधिकारी के अर्दली रामचंद्र पांडे के सूने घर में हुई 37 लाख की चोरी की घटना का पुलिस ढाई महीने गुजरने के बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है। चोरों की सुरागकशी के लिए पुलिस अभी तक सिर्फ अंधेरे में ही तीर चला रही है। बेहद सुरक्षित मानी जाने वाली ऑफिसर्स कॉलोनी में हुई ये घटना पुलिस के लिए जहां चुनौती बनती जा रही है तो वहीं आमजन को सोचने पर भी मजबूर कर रही है। इसे निष्क्रियता ही कहेंगे कि पुलिस घटना का खुलासा तो दूर अभी सिरा भी नहीं तलाश सकी है।गौरतलब है कि अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में कलक्ट्रेट के पास स्थित आफिसर्स कालोनी में रामचंद्र पांडे का परिवार रहता है। वह न्यायालय में अर्दली हैं। 18 दिसंबर 2025 को वह अपनी पत्नी के साथ घर पर ताला लगा कर बेटे से मिलने के लिए देहरादून गए थे। उनकी गैर मौजूदगी चोरों ने गेट का ताला तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.