न्यायिक अधिकारी आज साइकिल से जाएंगे कोर्ट
लखनऊ, मई 17 -- ईंधन बचाने की प्रधानमंत्री की अपील पर लखनऊ के न्यायिक अधिकारी सोमवार को जिला जज आवास से साइकिल से कोर्ट जाएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश कुशवाहा ने बताया कि बटलर पैलेस स्थित आवास से सभी न्यायिक अधिकारी सुबह 9 बजे एक साथ साइकिल से कैसरबाग स्थित सिविल कोर्ट के लिए रवाना होंगे। न्यायिक अधिकारियों का नेतृत्व जिला जज करेंगे। इसका मकसद पेट्रोल एवं ईंधन संकट के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं वैकल्पिक यातायात के प्रति लोगों को प्रेरित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.