अलीगढ़, फरवरी 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दीवानी न्यायालय में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें झांकियां निकाली गईं। इस दौरान जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल, मोटरयान दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी जय सिंह पुंढीर व अन्य न्यायिक अधिकारियों के अलावा बार के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, महासचिव दीपक बंसल, नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश कुमार पाठक, पूर्व डीजीसी जितेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, गोपाल सिंह राणा, अजय गौड़, बिट्टू पाठक, संजय चौधरी, देवेंद्र सिंह जादौन, योगेश सारस्वत, प्रतीक चौधरी, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे। सिविल बार ने भी मनाई होली : सिविल कोर्ट में भी होली मिलन समारोह हुआ। अधिवक्ताओं ने ...