न्यायिक अधिकारियों ने शेल्टर होम व कारागार का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं
उरई, अगस्त 21 -- उरई।संवाददाता न्यायिक अधिकारियों ने शुक्रवार को जिले में संचालित दो शेल्टर होम का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बहुत बारीकी से व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। न्यायिक अधिकारियों ने उक्त दोनों आश्रय स्थलों में रह रहे आश्रितों के रहन-सहन, खानपान, चिकित्सा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा और बुनियादी व्यवस्थाओं को जांचा-परखा। इसके साथ ही कारागार का निरीक्षण कर बंदियों से वार्ता करने के साथ ही व्यवस्थाओं को परखा।सबसे पहले समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में निरीक्षण के दौरान 126 संवासी उपस्थित मिले। उपस्थित पंजिका के अनुसार रात्रिकालीन कर्मचारी एवं स्टाफ नर्स अर्चना को छोड़कर सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। वृद्धाश्रम की संवासियों से पूछा गया कि उन्हे चाय-नाश्ता और सुबह-शाम का भोजन समय से मिल रहा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.