धनबाद, मई 4 -- लोगों को कानूनी रूप से साक्षर बनाने और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को 90 दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अगुवाई में न्यायिक पदाधिकारियों ने रविवार को प्रभातफेरी निकाली। रैली सिविल कोर्ट धनबाद से निकल कर रणधीर वर्मा चौक होते हुए वापस सिविल कोर्ट पहुंची। न्यायाधीश ने बताया कि 90 दिनों तक न्यायिक पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम हर क्षेत्र में जाकर कानूनी जागरूकता फैलाएगी। उन्होंने बताया कि नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, डायन बिसाही मामले को लेकर हेल्पलाइन नंबर 181 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबर के विषय में लोगों को बताया जाएगा। यह भी पढ़ें- न्याय आपके द्वार अभियान के तहत केसीपारा पहुंचा जस्टिस ऑन व्हील अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा मयंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.