न्यायिक अधिकारियों ने दिया हरित संदेश, मां के नाम लगाए 32 पौधे
बांका, जून 6 -- बांका, निज संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका के तत्वावधान में गुरुवार को जजेज कॉलोनी स्थित आवासीय परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य ने किया। इस दौरान "मां के नाम एक पौधा" अभियान के तहत न्यायिक अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सह वरिष्ठ प्रभाग न्यायिक पदाधिकारी सपना रानी के आमंत्रण पर बांका न्यायमंडल के सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं न्यायिक दंडाधिकारियों ने सुबह 10 बजे आवासीय परिसर में एक-एक पौधा अपनी मां के नाम लगाया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में जजों ने लगाए पौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.