न्यायिक अधिकारियों की स्वगणना पूरी
आजमगढ़, मई 15 -- आजमगढ़। जनपद न्यायालय परिसर में जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान के तहत जनपद न्यायाधीश जयप्रकाश पांडेय सहित सभी न्यायाधीशों द्वारा स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी स्व-गणना के प्रति जागरूक किया गया। मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने स्वगणना के विषय में विस्तार से बताया तथा मास्टर ट्रेनर अरविंद यादव, समीउल्लाह अंसारी, एवं फील्ड ट्रेनर कंचन मौर्य, अनुपमा दुबे, शुभम, मांधाता सिंह,उमेश यादव, यशवंत, बृजेश श्रीवास्तव, सुग्रीव ने स्वगणना कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.