हाथरस, जून 22 -- हाथरस। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर में रविवार को न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योग किया। योग सत्र का उद्घाटन करते हुए जनपद न्यायाधीश, विनय कुमार-तृतीय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस लगातार 12वीं बार मनाया जा रहा है, इस वर्ष की थीम ''स्वस्थ आयु के लिए योग है। विषय इस बात पर जोर देता है कि योग केवल शारीरिक फिटनेश तक सीमित नही है, बल्कि यह बढ़ती उम्र (वृद्वावस्था) के प्रभाव को कम करके मानसिक और शारीरिक रूप से सही रखने में कैसे मददगार साबित होता है। यह विषय बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करने पर केन्द्रित है। हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जो अपने अभ्यासकर्ताओं के शारीरिक और मानसिक कल्याण को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। 'योग' शब्द, जो संस्कृत से ल...