न्यायिककर्मी की मौत पर बवाल, सात घंटे नहीं उठने दिया शव
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। न्यायिक कर्मी की मौत पर मंगलवार को बवाल हो गया। मारपीट के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर राजेपुर थाने की पुलिस पर कार्रवाई की मांग करते हुए सात घंटे तक शव नहीं उठने दिया। अस्पताल से लेकर पुलिस लाइन तक हंगामा हुआ। जिला जज के आश्वासन के बाद शव का पंचनामा भरने दिया। पिता ने पुलिसकर्मियों और हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, शाम होते ही कलेक्ट्रेट के सामने न्यायिक कर्मी धरना देकर नारेबाजी करने लगे। मृतक के लखनऊ में तैनात दरोगा भाई ने भी लापरवाही का आरोप लगाया। राजेपुर थाने के सलेमपुर गांव निवासी 36 वर्षीय अमित मिश्रा जनपद न्यायाधीश कार्यालय में कार्यरत थे। पिता राजेश मिश्रा ने बताया कि 27 सितंबर की रात आठ बजे ड्यूटी से लौटते समय गढ़िया मोड़ के पास अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.