अररिया, मई 7 -- अररिया, संवाददाता जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने अनुमंडल कार्यालय समेत विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण की शुरुआत अनुमंडल कार्यालय, अररिया से हुई। यहां साफ सफाई की व्यवस्था, लिपिकों को आवंटित कार्य संबंधित पंजियों यथा अनुक्रमण पंजी, प्राप्त पंजी, निर्गत पंजी, अनुमंडल नजारत प्रशाखा के मुख्य रोकड़ पंजी, सभी शीर्ष की सहायक रोकड़ पंजी की जांच गई एवं अद्यतन करने का निर्देश दिया गया। इस क्रम में कोर्ट से संबंधित लंबित मामलों एवं स्थापना एवं आपूर्ति प्रशाखा के कार्यों की भी समीक्षा करते हुए कार्य प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने को कहा। यह भी पढ़ें- अनुकंपा के आधार पर होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया को तेजी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.