प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सोशल मीडिया पर न्यायालय और न्यायाधीशों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कैंट पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों भाई दीपक कुमार और देविंदर कुमार जालौन जिले के उरई निवासी हैं। दोनों खेती करते हैं।पुलिस के अनुसार, हाल ही में फेसबुक अकाउंट 'अश्वनी अंबेडकर मूलनिवासी' पर अदालत और न्यायाधीशों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने फेसबुक आईडी की जानकारी जुटाई और आरोपियों की पहचान की। कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि पुलिस टीम ने जालौन पहुंचकर मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी करने के पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.