बांदा, मार्च 16 -- बांदा, कार्यालय संवाददाता । चोरी के आरोप में निरूद्ध बंदी मंडल कारागार से सीजेएम न्यायालय अतर्रा में पेशी ले जाया गया । जहां पर कोर्ट बंद होने से पहले बाथरूम का बहाना बनाया इसके बाद दीवार फांदकर चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस बंदी की तलाश में जुटी है। वहीं मामले को लेकर एसपी ने आरआई से मामले की जानकारी मांगी है। वहीं, इससे पहले भी अतर्रा क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा से बंदी के भागने की घटना सामने आ चुकी है। बता दें कि 16 जनवरी 2026 को अतर्रा कोतवाली में कस्बा के गांधी नगर मोहल्ला निवासी चुन्नू कोरी पुत्र रामनाथ कोरी पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद चोरी का माल बरामद होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। सोमवार को उसे मंडल कारागार से सीजेएम न्यायालय अतर्रा में पेशी में ले जाया गया था। न्यायालय बंद होने से पहले उस...