न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर फरार मुस्तक लंगड़ा के खिलाफ केस दर्ज
गुमला, जुलाई 6 -- गुमला प्रतिनिधि । एडीजे-3 भूपेश कुमार के आदेश पर न्यायालय के क्लर्क राजू बहादुर ने सोमवार को गुमला थाना में फरार मुस्तक खान उर्फ लंगड़ा उर्फ कुबरा उर्फ आनंद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के मनोरा थाना क्षेत्र के डडगांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार न्यायालय द्वारा बीएनएसएस की धारा 84 के तहत आरोपी के खिलाफ इश्तेहार जारी किया गया था। पुलिस ने उसके घर पर विधिवत इश्तेहार चस्पा भी किया, लेकिन 30 दिन की निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद न्यायालय ने उसे फरार अपराधी घोषित करते हुए स्थायी वारंट जारी करने का आदेश दिया। आदेश के अनुपालन में न्यायालय के क्लर्क की शिकायत पर गुमला थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.