न्यायालय में विचाराधीन विवादित भूमि पर पुलिस ने रुकवाया निर्माण
कन्नौज, जून 28 -- ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम उमरन में न्यायालय में विचाराधीन विवादित भूमि पर कथित रूप से अवैध निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। गांव के कई ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने तथा संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। रविवार को ग्रामीण रामविलास, राजू, सूरज, सुरेन्द्र, राजबहादुर, घसीटे, रावेन्द्र, प्रहलाद सहित अन्य लोगों ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव की जिस भूमि को लेकर विवाद चल रहा है, वह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। ग्रामीणों का दावा है कि संबंधित भूमि मंदिर की है। उनका आरोप है कि पूर्व में कुछ लोगों ने मंदिर की प्रतिमा हटाकर वहां मजार बना दी थी, जिसके संबंध में न्यायालय में मुकदमा लंबित है। ग्रामीणों का आरोप है कि न्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.