मधुबनी, मार्च 11 -- मधुबनी। डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय एवं अन्य न्यायालयों में लंबित मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर कार्य करे । इसमें शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। अनावश्यक रूप से मामला लंबित रखने वाले पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का भी उन्होंने निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में सीडब्लूजेसी में शिक्षा विभाग एवं भू-अर्जन विभाग में सबसे अधिक मामले लंबित पाए गए। डीएम ने इस पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए एक सप्ताह के अंदर प्रगति लाने का निर्देश दिया। सीपीग्राम में सबसे अधिक राजस्व शाखा में मामला लंबित पाए गए। मुख्यमंत्री जनता दरबार एवं जिला स्तरीय जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों की निष्पादन की समीक्षा के क्रम में पुलिस...