हापुड़, जनवरी 22 -- क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी महिला ने न्यायालय में चल रहे विवाद में फैसला न करने पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी कुसुम ने बताया कि उनका पड़ोसी से विवाद हो गया था। करीब पांच साल पूर्व उनके द्वारा आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला न्यायालय में चल रहा है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उन पर फैसला करने का दवाब बनाया, पीड़िता ने उनको ऐसा करने से मना किया तो आरोपी पक्ष ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...