सीतामढ़ी, मार्च 7 -- चोरौत। पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करने तथा पहली पत्नी को घर से भागा देने के मामले में न्यायालय से गैर हाजिर रहने पर स्थानीय पुलिस ने न्यायालय के निर्देश के आलोक में वांछित अभियुक्तों के घरों पर विधिवत इश्तेहार चिपकाया है। कार्रवाई थाना क्षेत्र के बररी बेहटा पंचायत के बलसा गांव में स्व० गोणु मंडल के पुत्र मनसुख मंडल, दिलखुश मंडल, मुकेश मंडल, पुत्री निर्मला देवी तथा दिलखुश मंडल की पुत्री गुड़िया देवी के घरों पर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार का नोटिस चिपका कर तामिला कराया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में विधि सम्मत प्रक्रिया पूरी की गई।इश्तेहार के माध्यम से सभी आरोपितों को निर्धारित समय के अन्दर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में आगे की कानूनी ...