औरंगाबाद, अप्रैल 3 -- औरंगाबाद। आर्म्स एक्ट के मामले में दो अभियुक्तों ने पुलिस दबाव में न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में दाउदनगर निवासी सीताराम पासवान और अनिल पासवान शामिल हैं। जानकारी के अनुसार 16 नवंबर 2006 को उनके खिलाफ दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वर्तमान में दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस ने इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दोनों ने न्यायालय के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। धोखाधड़ी के 65325 खाते में वापस लौटे औरंगाबाद। साइबर ठगी का शिकार हुए युवक के खाते में 65325 रुपए वापस लौटा दिए गए। जानकारी के अनुसार बंदेया थाना के मलहद गांव निवासी आशुतोष कुमार से साइबर अपराधियों ने 65325 की ठगी कर ली थी। इसको लेकर उन्होंने एक शिकायत दर्ज कराई थी। उक्त रुपए उनके खात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.