सहारनपुर, मार्च 12 -- सहारनपुर। सहारनपुर में एक कॉलोनी के नक्शे में कथित हेराफेरी के मामले में विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण की अदालत में गुरुवार को सुनवाई होनी है। अदालत ने विकास प्राधिकरण के अधिकारियों समेत दस लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन और जिलाधिकारी से भी मामले की जांच रिपोर्ट तलब की गई है। बताया जा रहा है कि निजी बिल्डरों द्वारा करीब 70,510 वर्गमीटर क्षेत्र में ग्रीन वैली कॉलोनी विकसित की जा रही है। नियमानुसार 40 हजार वर्गमीटर या उससे अधिक क्षेत्रफल की आवासीय कॉलोनी में लगभग 10 प्रतिशत भूखंड आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षित रखना अनिवार्य होता है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस नियम से बचने के लिए कॉलोनी के नक्शे में कथित रूप से हेरफेर की गई।शिकायतकर्ता की ओर से अध...