गौरीगंज, फरवरी 14 -- अमेठी। शनिवार को सरवणन टी ने कोर्ट मोहर्रिर, थानों पर नियुक्त न्यायालय पैरोकार व मॉनीटरिंग सेल में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी की। एसपी ने पुलिस कर्मियों को जनपद में घटित गम्भीर किस्म के अपराधों जैसे हत्या, डकैती, लूट, दुष्कर्म, गैंगेस्टर, पॉक्सो एक्ट आदि अपराधों को चिन्हित कर उनकी प्रभावी ढंग से पैरवी करने एवं अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिये पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने पैरोकारों को अभियोगों से संबंधित गवाहों के सम्मन निर्गत कर न्यायालय में उनकी उपस्थित सुनिश्चत कराने हेतु निर्देशित किया। मॉनीटरिंग सेल प्रभारी एसएन सिंह को अभियोगों में साक्षियों की न्यायालय में उपस्थिति का नियमित पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.