गौरीगंज, अप्रैल 11 -- अमेठी। शनिवार को एसपी सरवणन टी ने पुलिस कार्यालय सभागार गौरीगंज में जिले के सभी थानों पर नियुक्त न्यायालय पैरोकारों एवं मॉनीटरिंग सेल के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। गोष्ठी में उपस्थित सभी कर्मचारियों को एसपी ने बताया कि जनपद में घटित गम्भीर किस्म के अपराधों जैसे हत्या, डकैती, लूट, दुष्कर्म, गैंगेस्टर, पॉक्सो एक्ट आदि अपराधों को चिन्हित कर उनकी प्रभावी ढंग से पैरवी कर अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिये अनवरत प्रयास किये जाएं। उन्होंने समस्त पैरोकारों को अभियोगों से संबंधित गवाहों के सम्मन निर्गत कर न्यायालय में उनकी उपस्थित सुनिश्चत कराने तथा पैरवी व अन्य रजिस्टरों को अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया। मॉनीटरिंग सेल प्रभारी एसएन सिंह को निर्देशित किया कि अभियोगों में साक्षियों की न्यायालय में उपस्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.