शामली, अप्रैल 2 -- कैराना। न्यायालय परिसर कैराना स्थित हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश शामली इंद्रप्रीत सिंह जोश ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ और भजन कीर्तन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद न्यायाधीश परिवार न्यायालय बृजेश कुमार शर्मा, अपर जिला जज सुरेंद्र कुमार राय, ऋतु नागर, सीमा वर्मा, सिविल जज आंचल कसाना, अंकित त्यागी, प्रशांत कुमार, दिव्या चंद्र, आशीष कंबोज, शिवानी चौधरी व बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष ईशपाल सिंह, महासचिव सरवेज जंग, रामकुमार वशिष्ठ, राजकुमार चौहान, विनोद सिंह, राहुल चौधरी, शैलेंद्र कुमार, शगुन मित्तल, खड़क सिंह चौहान, विवेक प्रेमी, जयपाल सिंह, शक्ति सिंगल आदि मौजूद रहे। वहीं, पंडित अमर भारद्वाज के नेतृत्व में भजन मंड...