न्यायालय परिसर में दो शीतल पेयजल फ्रीजर का उद्घाटन
शामली, जून 20 -- तेज गर्मी के चलते न्यायालय परिसर में वादकारियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दो फ्रीजर लगाए गए हैं। शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश ने उद्घाटन किया। शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश इंद्रप्रीत सिंह जोश ने न्यायालय परिसर में स्थापित किए गए शीतल पेयजल के दो फ्रीजर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईशपाल सिंह, महासचिव सरवेज जंग, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, शगुन मित्तल, इंतजार अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.