अररिया, दिसम्बर 18 -- अररिया,निज संवाददाता व्यवहार न्यायालय परिसर में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो शरारती युवकों ने न्यायालय परिसर में एक अधिवक्ता के वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर नगर थाना पुलिस के हवाले किया। वहीं घायल जोकीहाट थाना क्षेत्र के चकाई वार्ड वार्ड संख्या दो के रहनेवाले जमशेद और सिमरिया अतिया के रहनेवाले सोहेल को इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार नोकीले हथियार के गहरे घावों से दोनों को काफी चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल जमशेद के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक कोर्ट परिसर में पैसे के लेनदेन को लेकर किसी और से लड़ाई कर रहे थे।यह देख जमशेद बीच...