बागेश्वर, जून 5 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला न्यायालय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान में न्यायिक अधिकारीगण और कर्मचारियों द्वारा अलग अलग प्रकार के छायादार, फलदार और औषधीय गुणों वाले पौधों का रोपण किया। इस अभियान में संदीप कुमार तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, योगेंद्र कुमार सागर, सिविल जज सीनियर डिवीजन, अनीता कुमारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिवानी नाहर, सिविल जज जूनियर डिवीजन, बृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा आदि मौजूद रहे। उधर आयुर्वेद विभाग 'हरित योग' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। धार्मिक स्थल नीलेश्वर मंदिर में कार्यक्रम हुआ। योग सत्र के उपरांत एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति आधारित जीवन शैली और नशा मुक्ति जैसे...