हाथरस, अप्रैल 3 -- सादाबाद।नगर के न्यायालय परिसर में लगे आरओ वाटर कूलर से ठंडा पानी न मिलने को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। अधिवक्ताओं ने समस्या के समाधान की मांग को लेकर विरोध जताया और संबंधित अधिकारियों से जल्द व्यवस्था ठीक कराने की मांग की अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायालय परिसर में नगर पंचायत द्वारा आरओ वाटर कूलर लगाया गया है, लेकिन लंबे समय से इसमें ठंडा पानी नहीं आ रहा है। गर्मी के मौसम में अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया है।अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायालय परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं, ऐसे में पीने के ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था होना आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरओ वाटर कूल...