लातेहार, जून 25 -- लातेहार, प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था एवं आपातकालीन तैयारियों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अग्निशमन यंत्रों के उपयोग का व्यवहारिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान न्यायालय के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को फायर एक्स्टिंग्विशर के माध्यम से आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह ने कहा कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा तथा यहां कार्यरत कर्मियों एवं आगंतुकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आग जैसी आकस्मिक घटनाएं बिना पूर्व सूचना के होती हैं, इसलिए प्रत्येक कर्मचारी को अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की जानकारी होना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- अग्निशमन अधिकारी ने दो कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्...