महाराजगंज, जनवरी 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा व महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी के नेतृत्व में न्यायालय परिसर के लिए प्रस्तावित 35 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया को लेकर प्रतिनिधमंडल डीएम संतोष कुमार शर्मा से मिला। प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि जनपद न्यायालय की अवस्थापना के लिए निर्धारित 50 एकड़ भूमि के सापेक्ष 12.50 एकड़ में जिला एवं सत्र न्यायालय का व्यवस्थापन कर वर्ष 2007 में न्यायालय क्रियाशील हुआ। प्रस्तावित भूमि का शेष 35 एकड़ भूमि न्यायालय के लिए अधिग्रहण बाकी है। इस संदर्भ में बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को लिखित मांग पत्र देकर अनुरोध किया है। महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रस्तावित 35 एकड़ भूमि के सापेक्ष प्रदेश सरकार द्वारा 86 करोड़ रुपया भी ...