बिहारशरीफ, अप्रैल 9 -- जब्त मोबाइल को नहीं लौटाने पर हुई कार्रवाई शराब मामले के आरोपित का जब्त हुआ था मोबाइल बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। न्यायिक आदेश का पालन नहीं करने पर कोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया है। स्थानीय व्यवहार न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश 13 सह शराब मामले के विशेष जज अनूप सिंह ने गुरुवार को सोहसराय थानाध्यक्ष का वेतन बंद करने का आदेश दिया है। इस संबंध में कोर्ट ने एसपी को पत्र भेजा है। साथ ही कोषागार पदाधिकारी को संबंधित थानाध्यक्ष का वेतन बंद करने की कार्रवाई का रिपोर्ट देने को कहा है। शराब मामले के आरोपित का जब्त मोबाइल नहीं लौटाने पर यह कार्रवाई की गयी है। विशेष लोक अभियोजक दिनेश दास ने बताया कि वर्ष 2024 में विवेक कुमार उर्फ विक्की एवं ऋषि कुमार के पास से पुलिस ने मोबाइल जप्त किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने जब्त मोबाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.