रांची, अगस्त 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतला दहन कार्यक्रम को झामुमो ने भाजपा की सोची-समझी साजिश करार दिया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर तथा विधायक अनंत प्रताप देव ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर पूरे छात्र आंदोलन पर पार्टी का पक्ष रखा। झामुमो नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी कभी ओछी राजनीति नहीं करती और छात्रों की कोई पिटाई नहीं हुई है, हालांकि जो भी कानून तोड़ेगा उस पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब न्यायालय ने ही रद्द की गई परीक्षाओं के आदेश पर रोक लगाई है, तो इसमें मुख्यमंत्री की कोई गलती नहीं है। परीक्षा रद्द करने से अधिक राज्य सरकार और क्या कर सकती थी। ऐसे में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का क्या औचित्य है। युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा क...