कानपुर, मई 19 -- कानपुर। दीवानी न्यायालय परिसर के गेट नंबर दो से चेतना चौराहे तक सड़क का अतिक्रमण हटाया जाएगा। जनपद न्यायालय के प्रभारी अधिकारी नजारत ने इसके लिए पुलिस आयुक्त को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि सड़क पर अतिक्रमण कर मोटरसाइकिल स्टैंड, ठेले आदि का संचालन किया जा रहा है जिससे सड़क पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते सभी को असुविधा का सामना करना पड़ता है। आपातकालीन स्थिति में यहां लगने वाला जाम भयावह हो सकता है। लिहाजा अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित करें ताकि अतिक्रमण हटाया जा सके। पत्र की एक प्रति जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, सीजेएम के साथ ही बार व लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री को भी भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...