न्यायालय गेट पर चेकिंग के दौरान तमंचा सहित पकड़ा आरोपी
एटा, जून 22 -- जिला न्यायालय के गेट पर उस समय हड़कंप मच गया जब तारीख पर आई एक महिला के साथ पहुंचे युवक को चेकिंग के दौरान तमंचे सहित पकड़ लिया। पूरा मामला सोमवार का है। जानकारी के अनुसार थाना बागवाला क्षेत्र की एक महिला का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार को महिला अपने मुकदमें की तारीख पर न्यायालय पहुंची थी। उसके साथ उसका भांजा सुभाष निवासी लालपुर थाना मारहरा भी आया था। बताया जा रहा है कि न्यायालय परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने युवक की तलाशी ली। इसमें उसके पास से तमंचा मिला। पुलिस ने उसे पकड़कर नगर पुलिस को सौप दिया। कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि युवक महिला के साथ न्यायालय आया था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। मामले में जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.