देहरादून, मार्च 9 -- रुड़की। कोतवाली रुड़की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गैर जमानती वारंट की तामील करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने दिनेश पाल पुत्र शिवकुमार निवासी प्रेम कुंज, शमशाद पुत्र रसीद निवासी जोरासी तथा सुधीर कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी मिलाप नगर ढंडेरा को उनके घरों से दबोच लिया। दिनेश पाल व सुधीर कुमार पर धारा 138 एनआई एक्ट तथा शमशाद पर गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.