कोडरमा, जनवरी 3 -- कोडरमा। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को लोकाई क्षेत्र में निवासरत बिरहोर परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया। इसके अतिरिक्त टीम द्वारा अन्य क्षेत्रों में भी भ्रमण कर जरूरतमंद बिरहोर परिवारों को कंबल उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा गठित टीम में न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, पारा लीगल वोलेंटियर पांडेय शेखर प्रसाद, मनोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.