रुद्रपुर, दिसम्बर 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा रोड स्थित चन्द्रदेव मंदिर कब्जा प्रकरण में दायर अवमानना याचिका पर न्यायालय द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद गुरुवार को विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि न्यायालय के नोटिस का जवाब तथ्यों के साथ न्यायिक प्रक्रिया के तहत दिया जाएगा और न्यायालय के प्रत्येक आदेश का सम्मान किया जाएगा। विधायक अरोरा ने कहा कि उनकी विधानसभा में किसी भी आस्था स्थल पर भूमाफिया द्वारा कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जब सभी तथ्य न्यायालय के समक्ष रखे जाएंगे तो फैसला उनके पक्ष में ही आएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी अदालत ने एक पक्ष को सुना है, जबकि आगामी सुनवाई में भुर्जी समाज के लोग भी मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे। विधायक ने कहा कि भुर्जी समाज दशकों से इस मंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.