फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 27 -- न्यायालय समय पर अधिवक्ताओं की आम सभा की बैठक बुलायी जाये फर्रुखाबाद, संवाददाता।अधिवक्ता संघ ने मई जून में न्यायालय का जो समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गयाहै इस पर आपत्ति जतायी है। इसको लेकर अधिवक्ता संघ ने समय निर्धारण को लेकर आम सभा की बैठक बुलाये जाने की मांग की है। अधिवक्ता संघ भवन में हुयी अहम बैठक में मई और जून में मार्निग कोर्ट केसमय को लेकर विचार विमर्श किया गया। माह मई और जून मे प्रचंड गर्मी और तेज धूप में न्यायिक कार्य सुबह 10 से 5 बजे तक हो पाना संभव नहीं है। इसको लेकर वकीलों ने प्रस्ताव और सुझाव पत्र के साथ जनपद न्यायाधीश को पत्र भेजा था। मगर न्यायालय का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कर दिया गया इससे वकीलों में नाराजगी है। संयुक्त सचिव अनूप कुमार तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता संघ की कार्यक...