न्यायालय के निर्देश पर 60 शिक्षकों का हुआ समायोजन
अंबेडकर नगर, सितम्बर 24 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले में शिक्षकों की कमीं से जूझ रहे परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों का समायोजन कर समस्या को दूर किया गया है। न्यायालय के निर्देश पर एकल व बंद स्कूलों में 60 शिक्षकों का समायोजन बीएसए डॉ पूनम मिश्रा ने किया है। बताते चलें कि बीते दिनों सौरभ सिंह ने न्यायालय में वाद दायर किया था। इसमें कहा गया था कि जिलों में कुछ सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जो एकल हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं, जहां कोई शिक्षक ही नहीं हैं। ऐसे स्कूलों में दूसरे स्कूल के शिक्षकों द्वारा शिक्षा दी जा रही है। इतना ही नहीं, कुछ ऐसे भी स्कूल हैं, जहां छात्रों की संख्या की तुलना में शिक्षकों की संख्या अधिक है। मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए बीते माह न्यायालय ने सभी बीएसए कार्यालय को निर्देशित किया था कि एकल व शिक्षकविहीन स्कूलों में छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.