किशनगंज, मार्च 17 -- किशनगंज। संवाददाता शादी का झांसा देकर बड़ी बहन के देवर के द्वारा एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। जब पीड़ित युवती ने आरोपी युवक से शादी की बात कही तब आरोपी युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित युवती ने न्याय के लिए न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के निर्देश पर रविवार को आरोपी युवक के विरुद्ध महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बहादुरगंज थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित युवती को युवती की बड़ी बहन का देवर शादी करने का झांसा देकर लगातार दो वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़ित युवती ने आरोपी युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा और पीड़ित युवती की पिटाई भी कर दी। घटना के कारण समाज में पीड़ित युवती की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.