पाकुड़, नवम्बर 30 -- न्यायालय में दायर शिकायत वाद के आधार पर थाना में कांड संख्या 113/25 में मोहनपुर (आमटोला) निवासी आवेदिका मुस्कान की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बीते 21 मार्च की रात को तारानुम बीबी उसके घर पहुंची और कहा कि वह खजूर देने आई है। जब आवेदिका ने बताया कि उसके सास-ससुर घर पर नहीं है। तभी तारानुम बीबी ने उसे खजूर खाने को दिया। खजूर खाने के बाद उसे चक्कर व नशा जैसा महसूस होने लगा और बात-चीत करते हुए वह बेहोश हो गई। सुबह होश आने पर उसने देखा कि उसके कान की सोने की बाली गायब है। उसने यह बात सास-ससुर को बताई। घर में छानबीन करने पर पता चला कि जेवर और रुपये वाला बक्सा भी गायब है। मामले में तारानुम बीबी सहित जुगुन बीबी व मुस्तकीम मोमिन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने न्यायालय के निर्देश प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.