रुद्रपुर, मार्च 27 -- सितारगंज, संवाददाता। एक महिला कारोबारी ने अपने साझेदार पर बेईमानी, धोखाधड़ी और बैंक खाते से रकम निकालकर गबन करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सितारगंज के वार्ड तीन निवासी मीना जिंदल पत्नी ईश्वर चंद्र जिंदल ने शिकायत में बताया कि उनके रिश्तेदार मदन लाल गोयल उर्फ मदन लाल अग्रवाल साझेदारी फर्म 'जीएलडी एग्री फूड्स' पीलीभीत रोड मलपुरी में 50 प्रतिशत हिस्सेदार हैं। फर्म में कुल तीन साझेदार हैं और वर्किंग पार्टनर होने के कारण मदन लाल ही लेन-देन संभालते थे। शिकायत के अनुसार बैंक ने जानकारी दी कि फर्म के खाते में जमा 25 करोड़ 38 लाख रुपये के सापेक्ष ब्याज का भुगतान नहीं किया गया और खाता भी ठीक से संचालित नहीं हो रहा है। जब फर्म में स्टॉक और अन्य व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.