कुशीनगर, जून 20 -- कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र में स्थित भूमि की सार्वजनिक नीलामी 15 जुलाई को होगी। यह नीलामी अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय कुशीनगर के आदेश के अनुपालन के संबंध में कराई जा रही है। एसडीएम कसया के अनुसार नीलामी के लिए रहसू सुमाली पट्टी, ग्राम कोटवा, ग्राम पिपरा रज्जब तथा बासदेवपुर, तहसील कसया स्थित भूमि निर्धारित की गई है। भूमि की सार्वजनिक नीलामी 15 जुलाई की दोपहर एक बजे तहसील कसया परिसर में होगी। नीलामी की कार्यवाही नायब तहसीलदार कसया की देखरेख में कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...