औरैया, अप्रैल 7 -- अछल्दा, संवाददाता।थाना क्षेत्र के ग्राम बकौहा निवासी एक विकलांग व्यक्ति की परचूनी की दुकान में चोरी के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित होतीलाल पुत्र मोहर सिंह ने न्यायालय के माध्यम से दर्ज कराई रिपोर्ट में गांव के ही कुलदीप सिंह पुत्र राकेश पर आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार वह दोनों पैरों से पोलियो ग्रस्त है और गांव में छोटी परचूनी की दुकान चलाकर अपना जीविकोपार्जन करता है। आरोप है कि 31 अगस्त 2025 की शाम करीब पांच बजे कुलदीप सिंह शराब के नशे में दुकान पर आया और उधार सामान मांगने लगा। इस पर पीड़ित ने पहले से बकाया होने का हवाला देते हुए उधार देने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी और चला गया। पीड़ित के अनुसार उसी रात आरोपी ने दुकान क...