न्यायालय के आदेश पर वारंटी गिरफ्तार
बलरामपुर, मई 1 -- बलरामपुर। अपराधियों व वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पचपेड़वा पुलिस को सफलता हाथ लगी है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम ने एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है। एसपी विकास कुमार के निर्देशन और एएसपी विशाल पांडेय व सीओ तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा ओम प्रकाश चौहान की टीम ने कोर्ट की तारीखों पर उपस्थित न होने वाले आरोपी जूड़ीकुईयां निवासी सैय्यद हुसैन को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.