बिजनौर, मार्च 23 -- स्योहारा। पुलिस ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए हत्या के आरोपी अजीम पुत्र यासीन के मकान पर धारा 84 बीएनएस का नोटिस चस्पा किया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चीनी मिल में ट्रैकों के नंबर को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था जिसमें मोहल्ला चौधरियान निवासी ट्रक ड्राइवर सलमान पुत्र नसरुल्लाह मोहल्ला मुस्लिम चौधरियान की चाकू लगने से मौत हो गई थी, जिसमें फरार आरोपी अजीम पुत्री यासीन निवासी चक महमूदपुर सानी फरार चल रहा था। न्यायालय ने अजीब पुत्री अजीम पुत्र यासीन को फरार घोषित करते हुए कहा कि वह आत्मसमर्पण कर दे परंतु वह हाजिर नहीं हो पाया। जिस पर पुलिस ने 84 वी एन एस का नोटिस उसके मकान पर चस्पा कर दिया है। अगर वह हाजिर नहीं होता है तो फिर कुर्की कार्यवाही अमल मे लाई जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्...