जौनपुर, अप्रैल 14 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। उधार लिए रुपये न देने, मांगने पर मारने पीटने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गोबरा गांव के प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर की है। गोबरा गांव निवासी मनोज पाठक ने कोर्ट में वाद दाखिल किया था। आरोप लगाया कि गांव के प्रधान प्रकाश शर्मा ने 19 फरवरी 2023 को ढाई लाख रुपये उधार लिया। जिसमें 90 हजार बैंक खाते से तथा 1 लाख 60 हजार नगद दिया। सितंबर 2024 में वापस देने का वादा था। निर्धारित समय सीमा में रुपये न मिलने पर रुपये मांगा तो आनाकानी करने लगे। पंचायत हुई तो एक लाख रुपये दिए। शेष बाद में देने को कहे। 13 दिसंबर को उनके घर बकाया लेने गया तो आरोपी गाली गलौज करते हुए पिटाई कर दिया। पुलिस के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.