बक्सर, अप्रैल 2 -- नावानगर। बासुदेवा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुकुरभुंका गांव में विवादित रही 23 बीघा जमीन पर रोक लगा दी है। थानाध्यक्ष अनिल पासवान ने बताया कि कुकुरभुंका गांव के हरेराम सिंह व बिजेंद्र सिंह के बीच काफी दिनों से कोर्ट में जमीनी विवाद चल रहा है। इस संबंध में कोर्ट ने अंतिम आदेश पारित होने तक दोनों पक्ष को उक्त जमीन पर जाने से रोक लगाने का आदेश दिया है। जिसके आलोक में दोनों पक्ष को विवादित 23 बीघा जमीन पर जाने से रोक दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...