रुडकी, फरवरी 9 -- पिरान कलियर पुलिस ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर भंडारित किए गए अवैध पटाखों के एक बड़े जखीरे को न्यायालय के आदेशानुसार नष्ट कर दिया है। विस्फोटक सामग्री होने के कारण मालखाने और आसपास के क्षेत्र पर मंडरा रहे संभावित खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व से पूर्व 9 अक्तूबर को पुलिस ने ईमलीखेड़ा क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की थी। यहां बिना लाइसेंस के घनी आबादी वाले क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शुभमपाल पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम ईमलीखेड़ा के कब्जे से 35 पेटी अवैध पटाखे बरामद किए थे। आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पटाखे जब्त कर लिए गए थे। जब्त किए गए पटाखों को थाना परिसर के मालखाने में सुरक्...