न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की टक्कर मारने की रिपोर्ट
उरई, जून 8 -- जालौन, संवाददाता। लगभग चार माह पूर्व बाइक से आगे चल रही मैजिक गाड़ी के चालक ने तेजी से उसे मोड़ दिया था। अचानक गाड़ी मोड़ने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। शिकायत के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। जिसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।थाना सिरसाकलार के ग्राम जरगांव निवासी जयपाल सिंह ने न्यायालय को बताया था कि बीती 29 जनवरी को वह धीरेंद्र के साथ इलाज के लिए जालौन आया था। इलाज कराकर वह बाइक से घर वापस जा रहा था। औरैया मार्ग पर दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह प्रतापपुरा मोड़ पर पहुंचा तो आगे चल रही मैजिक गाड़ी के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए अचानक उसे मोड़ दिया। जिससे बाइक उस गाड़ी से टकरा गई। घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से भाग गया। हादसे में वह गंभीर रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.