मैनपुरी, जून 10 -- क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में मामूली विवाद को लेकर एक परिवार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली, जिसके आदेश पर अब पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव निवासी सुधीर पुत्र मैकूलाल के अनुसार, 19 मार्च की शाम करीब 6 बजे वह अपने दरवाजे पर भैंसों को चारा खिला रहे थे। इसी गांव के सुरेंद्र सिंह, उनका पुत्र अजय, पत्नी गीता और पुत्रियां ज्योति व काजल लाठी-डंडों से लैस होकर उनके दरवाजे पर आए। आरोपियों ने आरोप लगाया कि सुधीर के पुत्र प्रियांशु ने काजल का एक वीडियो उनके लड़के के फोन पर भेजकर बदनामी कराई है। यह भी पढ़ें- न्यायालय के आदेश पर पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज सुधीर ने जब वीडियो डालने की बात से इंकार करते हुए जांच करने को कह...