बाराबंकी, अप्रैल 20 -- सुबेहा (बाराबंकी) संवाददाता। उच्च न्यायालय के आदेश पर खानपुर ग्राम पंचायत में तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है। नामित सदस्य पंचायत के लंबित कार्यों को कराने का प्रयास करेंगे। विकास खंड हैदरगढ़ के खानपुर ग्राम पंचायत का बहुत बड़ा आबादी हिस्सा नगर पंचायत सुबेहा में समाहित हो गया था। इस उलट फेर के चलते खानपुर ग्राम पंचायत में शेष बचे गांव छोटी चौकी, बडी चौकी, साहापुर व खानपुर गांवों में विकास कार्य ठप पडे़ थे। उच्च न्यायलय का आदेश मिलने के बाद जिलाधिकारी ने निर्वाचित सदस्य तुलसी राम, अमरजीत व फिरोजाबानो को प्रधान पद के सभी दायित्वों का निर्वाह करने के लिए शक्तियां प्रदान कर दी गई हैं। जिसके चलते जल्द ही विकास कार्य शुरू होने की संभावना व्यक्त किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.